32

फोटो डिलीट करो

आज एनाटॉमी की क्लास थी। युहान ने पहले ही क्लियर कर दिया था कि आज वो लेक्चर नहीं देंगे, बल्कि स्टूडेंट्स को एनाटॉमी लैब ले जाएंगे। उनका मकसद था कि स्टूडेंट्स डोनेटेड बॉडीज़ को करीब से देखें और ह्यूमन बॉडी की कॉम्प्लेक्सिटी समझें। उन्होंने स्ट्रिक्टली बोल दिया था कि आज सिर्फ ऑब्जर्वेशन होगा, पर आगे चलकर इन पर प्रैक्टिकल्स भी करने होंगे। 

सफेद लैब कोट पहने स्टूडेंट्स लैब की तरफ जा रहे थे। रीवा के साथ चल रही जूही फुल नर्वस थी, "रीवा, कल रात मुझे ठीक से नींद भी नहीं आई। बस इस क्लास के बारे में सोचकर ही मेरी हालत खराब हो रही है।" 

Write a comment ...

Write a comment ...